Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खगड़िया में लोडेड देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार।

 खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, संग्रहण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में खगड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोडेड देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान कुंदन कुमार और यश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

खगड़िया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई 9 अक्टूबर को की गई। खगड़िया थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार विशेष छापेमारी अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक लोहापट्टी से नगर सुरक्षा बांध की ओर लोडेड देसी कट्टा लेकर जा रहे हैं।

Advertisement Box

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम जब नगर सुरक्षा बांध के पास पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान कुंदन कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक कारतूस को जब्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवकों में कुंदन कुमार, पसहारा थाना क्षेत्र के बंदेहरा गांव निवासी अरुण शर्मा का पुत्र है। उसका वर्तमान पता लोहापट्टी बताया गया है। वहीं, दूसरा युवक यश कुमार, लोहापट्टी निवासी राजेश प्रसाद साह का पुत्र है।

इस मामले में खगड़िया थाना कांड संख्या 178/26, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 के तहत शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में खगड़िया थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 

*परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार दैनिक बिहार पत्रिका*

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp