Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मड़ैया में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

*पेंटिंग, नृत्य, क्विज और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सीडीपीओ ने किया सम्मानित*

खगड़िया/परबत्ता/मड़ैया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व जिला प्रशासन खगड़िया के सौजन्य से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मड़ैया के प्रांगण में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति समाज को जागरूक करना था।

Advertisement Box

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, नृत्य, क्विज और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पेंटिंग के माध्यम से बालिकाओं की महत्ता, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया। वहीं, भाषण और अन्य गतिविधियों के जरिए बेटियों को समान अवसर देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को बालिकाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया कि बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। बालिकाओं को सशक्त बनाकर ही एक शिक्षित, समृद्ध और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

*परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार दैनिक बिहार पत्रिका *

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 11 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp