Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: गुप्त सूचना पर बिजली विभाग की छापेमारी, चार मामलों में 8.45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर चांदन थाना क्षेत्र में एक औद्योगिक परिसर समेत अन्य परिसरों में बिजली चोरी का खुलासा किया है। जांच के दौरान मीटर बाइपास कर बिजली का अवैध उपयोग किए जाने का आरोप सामने आया है। विभागीय कार्रवाई में चार मामलों में कुल 8,45,577 रुपये की क्षतिपूर्ति एवं बकाया राशि निर्धारित की गई है। इस संबंध में विद्युत विभाग की ओर से चांदन थाना में आवेदन देकर संबंधित लोगों से राशि की वसूली और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।विद्युत विभाग के आवेदन के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को जांच टीम ने अलग-अलग परिसरों में छापेमारी कर बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच की। इस दौरान मीटर बाइपास कर वास्तविक खपत छिपाने और बिजली चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। विभाग ने संबंधित परिसरों में बिजली चोरी से हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति और बकाया राशि निर्धारित की।

Advertisement Box

औद्योगिक परिसर में 5.83 लाख रुपये की राशि निर्धारित

औद्योगिक परिसर से संबंधित मामले में विभाग ने लगभग 9.720 किलोवाट स्वीकृत भार के साथ मीटर बाइपास कर बिजली इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में बिजली चोरी की अनुमानित राशि 5,78,437 रुपये और बकाया विपत्र राशि 5,238 रुपये निर्धारित की गई है। दोनों को मिलाकर कुल 5,83,675 रुपये की देय राशि बताई गई है। विभागीय आवेदन में मीटर से जुड़े उपकरण और सर्विस तार जब्त किए जाने का भी उल्लेख है।

रब्बानी अंसारी के परिसर में 1.29 लाख रुपये की राशि निर्धारित

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, सिलजोरी मोड़, चांदन निवासी रब्बानी अंसारी, पिता गुलाम अंसारी के परिसर में 1.9 किलोवाट भार के साथ मीटर बाइपास कर बिजली इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 1,27,256 रुपये जुर्माना और 2,497 रुपये बकाया सहित कुल 1,29,753 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

किरण शर्मा के दो परिसरों में भी कार्रवाई

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, चांदन निवासी किरण शर्मा, पिता दिनेश मिश्री के एक परिसर में 0.918 किलोवाट भार के साथ बिजली चोरी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 61,485 रुपये जुर्माना और 5,402 रुपये बकाया सहित कुल 66,887 रुपये निर्धारित किए गए हैं।इसी नाम से दर्ज एक अन्य मामले में 0.927 किलोवाट भार के साथ मीटर बाइपास कर बिजली इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। इसमें 62,087 रुपये जुर्माना और 3,175 रुपये बकाया सहित कुल 65,262 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।छापेमारी दल में ये अधिकारी और कर्मी थे शामिल
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए इस छापेमारी अभियान में कटोरिया के एसडीओ श्यामलाल किशोर, चांदन विद्युत विभाग के जूनियर असिस्टेंट विकास कुमार, कटोरिया के जूनियर असिस्टेंट युवराज कुमार तथा मानव बल गोपाल यादव और अभिषेक पांडेय शामिल थे। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न परिसरों में बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच की।

चांदन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

विद्युत विभाग की ओर से इस मामले में चांदन थाना में आवेदन देकर बिजली चोरी के कारण निर्धारित क्षतिपूर्ति एवं बकाया राजस्व राशि की वसूली की मांग की गई है। साथ ही विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। संबंधित दस्तावेजों में चांदन थाना कांड संख्या 121/26 का भी उल्लेख है।
विद्युत विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय आवेदन के आधार पर संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

BANKA NEWS: प्राकृतिक खेती में बांका मॉडल की राष्ट्रीय मंच पर चर्चा, केंद्रीय कृषि मंत्री ने की सराहना
आज फोकस में

BANKA NEWS: प्राकृतिक खेती में बांका मॉडल की राष्ट्रीय मंच पर चर्चा, केंद्रीय कृषि मंत्री ने की सराहना

BANKA NEWS: बांका में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 31 अक्टूबर को जिला युवा उत्सव-2026
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 31 अक्टूबर को जिला युवा उत्सव-2026

BANKA NEWS: लोक शिकायतों के निपटारे में बांका का बेहतर प्रदर्शन, बिहार में मिला दूसरा स्थान
आज फोकस में

BANKA NEWS: लोक शिकायतों के निपटारे में बांका का बेहतर प्रदर्शन, बिहार में मिला दूसरा स्थान

BANKA NEWS: बांका में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 वाहन जब्त
आज फोकस में

BANKA NEWS: बांका में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 वाहन जब्त

<span class=CHANDAN NEWS: गुप्त सूचना पर बिजली विभाग की छापेमारी, चार मामलों में 8.45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: गुप्त सूचना पर बिजली विभाग की छापेमारी, चार मामलों में 8.45 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित

CHANDAN NEWS: बेलहर विधायक मनोज यादव की पहल पर झझवा झरना दुर्गा मंदिर का रास्ता हुआ सुगम
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बेलहर विधायक मनोज यादव की पहल पर झझवा झरना दुर्गा मंदिर का रास्ता हुआ सुगम

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 12 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp