Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगे मुखिया

बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव  Bihar Breaking News: 

बांका। बिहार। ग्राम पंचायत के विभिन्न मांगों व समस्याओं का समाधान राज्य व केंद्र सरकार द्वारा नहीं किए जाने को लेकर मुखिया सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए हैं। इस सम्बंध में रजौन प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव प्रवीण कुमार सिंह आदि ने बताया कि आगामी 22 अगस्त दिन मंगलवार को रजौन प्रखंड मुखिया संघ के बैनर तले प्रखंड के सभी मुखिया प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना भी देंगे।

शुक्रवार को रजौन प्रखंड मुखिया संघ ने प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड के प्रधान सहायक मोहम्मद हसनैन फारूकी को एक ज्ञापन भी सौंपा है। संघ ने बताया कि पंचायती राज विभाग लगातार ग्राम पंचायत के अधिकारों का हनन कर रही है।

सभी 29 प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए एक कमेटी बनाने, ग्राम पंचायत की रक्षा के लिए पारित निर्णय का अनुपालन कराने, ग्राम पंचायतों के ग्राम सभा में लिए गए निर्णय का अनुपालन कराने, अपराधियों द्वारा हत्या किए गए मुखिया के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाने, पंचायतों में कार्यरत कर्मियों का वेतन व मानदेय मुखिया के हस्ताक्षर के बाद देने, सहित कई मांग शामिल हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082090
Users Today : 23
Users Yesterday : 62