
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका। ओढ़नी डैम ओपी क्षेत्र के बड़वासनी गांव निवासी खुबलाल यादव के पुत्र बांकी यादव और कटोरिया थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव निवासी कालेश्वर यादव के पुत्र विजय कुमार शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शुक्रवार देर रात बाइक से कटोरिया से बड़वासनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान बघमारी गांव के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया। वहां मौके पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सहित मेडिकल टीम ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद विजय कुमार को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बांकी यादव को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया।








