Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Khagaria News: करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौत

Khagaria News _ बिहार पत्रिका डिजिटल। खगड़िया: सदर प्रखंड के माड़र उत्तरी वार्ड संख्या 16 में करंट की चपेट में आने से पंकज कुमार साह के 11 वर्षीय पुत्र गुप्तेश्वर कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम सा मच गया।

मृतक के चाचा संजीत कुमार साह ने बताया कि संध्या के समय वर्षा के बाद गुप्तेश्वर अपने घर के आगे खेल रहा था। खेलने के दौरान अचानक बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था।

करंट लगने के बाद वह वही मूर्छित होकर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया‌ जहां इलाज के दरमियान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि अगर समय रहते बिजली विभाग सतर्कता के साथ बिजली के खंबे की जांच करती तो उनके बच्चे के साथ यह हादसा नहीं होता।

मृतक के चाचा संजीत कुमार ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मृतक के पिता पंकज कुमार साह किसी प्रकार आटा चक्की चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं।

ऐसे में उनका बेटा ही उनका सहारा था। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी चंदन यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62