Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनएच-31 पर खतरे का सफर! पांच फीट धंसी सड़क, रोज लग रहा भीषण जाम।

*पसराहा ढाला के पास दो महीने से परेशानी, 200 मीटर दूर सड़क का दूसरा हिस्सा भी धंसने लगा*

खगड़िया/राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सफर करना इन दिनों खतरे से खाली नहीं है। पसराहा ढाला के पास सड़क का एक हिस्सा करीब पांच फीट तक धंस जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थिति ऐसी है कि यहां प्रतिदिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क धंसने की समस्या पिछले करीब दो महीने से बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। चिंता की बात यह है कि क्षतिग्रस्त हिस्से से महज 200 मीटर की दूरी पर सड़क का एक और हिस्सा धंसने लगा है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
एनएच-31 पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा यातायात को सुरक्षित बनाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और लोगों को इस खतरे से कब राहत मिलेगी?

Advertisement Box

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 25 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp