Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक

Author Image
Written by
Bureau Report

दो भर्ती मरीजों के चिकित्सा दस्तावेज अधूरे मिलने और स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। शहर के अस्पताल रोड स्थित आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही अस्पताल में सभी प्रकार के चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से 9 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

Advertisement Box

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के इलाज से संबंधित मामले में अस्पताल संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके लिए संचालक को दो दिनों के भीतर दोनों मरीजों के सभी चिकित्सीय कागजात उपलब्ध कराने तथा संबंधित चिकित्सक के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

अस्पताल संचालक की ओर से प्रस्तुत स्पष्टीकरण को स्वास्थ्य विभाग ने असंतोषजनक पाया। जांच के दौरान दोनों भर्ती मरीजों से संबंधित चिकित्सीय पुर्जे भी अधूरे मिले। इसके अलावा, मरीजों के चिकित्सीय पुर्जों पर किसी अन्य चिकित्सक के हस्ताक्षर पाए गए, जबकि अस्पताल के निबंधन में दूसरे चिकित्सकों के नाम दर्ज थे। विभाग के अनुसार, इन अनियमितताओं से अस्पताल में निर्धारित मानकों के अनुरूप चिकित्सीय कार्य नहीं किए जाने की बात सामने आई।

इन तथ्यों के आधार पर सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने ज्ञापांक संख्या 4752, दिनांक 9 नवंबर 2026 के माध्यम से आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन तत्काल प्रभाव से रद्द करने तथा वहां किसी भी प्रकार का चिकित्सीय कार्य नहीं करने का आदेश जारी किया है।

इसके साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खगड़िया को निर्देश दिया गया है कि अस्पताल रोड स्थित आस्था लोक हॉस्पिटल में किसी भी प्रकार का चिकित्सीय कार्य संचालित होते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के बाद अस्पताल में सभी चिकित्सीय गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां
आज फोकस में

Khagaria News: खटाहा में काली पूजा पर कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।
आज फोकस में

तेमथा राका में काली पूजा पर कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम।

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर
आज फोकस में

परबत्ता में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल, तीन सदर अस्पताल रेफर

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।
आज फोकस में

मड़ैया थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद अस्पताल से लौट रहे घायलों पर चाकू से हमला, दो की हालत गंभीर।

<span class=खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक">
आज फोकस में

खगड़िया में आस्था लोक हॉस्पिटल का निबंधन रद्द, सभी चिकित्सीय कार्यों पर तत्काल रोक

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।
आज फोकस में

परबत्ता छत से गिरकर मासूम की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp