Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोलवारा में राज्य स्तरीय 5 KM मैराथन का आयोजन, छपरा के राजन महतो ने हासिल किया प्रथम स्थान।

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के कोलवारा गांव में राज्य स्तरीय 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बिहार समेत अन्य राज्यों से पहुंचे धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में छपरा के राजन महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं, सिवान के आलोक यादव दूसरे और बनारस के विशाल पाल तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राजन महतो को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले आलोक यादव को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहे विशाल पाल को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तीनों विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल भी प्रदान किए गए।

Advertisement Box

मैराथन प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर धावकों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। कोलवारा में आयोजित इस मैराथन ने युवाओं में खेल के प्रति नया जोश भर दिया।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।

<span class=कोलवारा में राज्य स्तरीय 5 KM मैराथन का आयोजन, छपरा के राजन महतो ने हासिल किया प्रथम स्थान।">
आज फोकस में

कोलवारा में राज्य स्तरीय 5 KM मैराथन का आयोजन, छपरा के राजन महतो ने हासिल किया प्रथम स्थान।

खजरैठा काली मेला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, खौलते तेल की कड़ाही पलटने से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे।
आज फोकस में

खजरैठा काली मेला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, खौलते तेल की कड़ाही पलटने से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे।

परबत्ता 1934 से कायम है भगवान चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, कन्हैयाचक में पांच दिवसीय पूजा-मेला शुरू।
आज फोकस में

परबत्ता 1934 से कायम है भगवान चित्रगुप्त पूजा की परंपरा, कन्हैयाचक में पांच दिवसीय पूजा-मेला शुरू।

अगुवानी गंगा घाट की मुख्य धारा में छठ व्रतियों के स्नान पर प्रतिबंध, लोहा पुल भी रहेगा बंद।
आज फोकस में

अगुवानी गंगा घाट की मुख्य धारा में छठ व्रतियों के स्नान पर प्रतिबंध, लोहा पुल भी रहेगा बंद।

बंदेहरा में महिला फुटबॉल का रोमांचक फाइनल, मुंगेर की टीम ने मुजफ्फरपुर को हराकर जीता खिताब।
आज फोकस में

बंदेहरा में महिला फुटबॉल का रोमांचक फाइनल, मुंगेर की टीम ने मुजफ्फरपुर को हराकर जीता खिताब।

परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।
आज फोकस में

परबत्ता पत्नी संग दंड प्रणाम करते गंगा घाट से मां के दरबार पहुंचे नवनिर्वाचित MLC डॉ. संजीव कुमार।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp