BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

“झारखंड आना अपने घर आने जैसा लगता है” – राष्ट्रपति

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड आना उन्हें अपने घर आने जैसा लगता है। समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, संस्थान के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति ने की छात्रों से बातचीत, टेक्नोलॉजी में बदलाव पर दिया जोर

समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उनसे बातचीत भी की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि BIT मेसरा के लिए यह गर्व का दिन है, क्योंकि इसने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और एनीमेशन जैसी नई तकनीकों ने बड़े बदलाव लाए हैं और विकसित भारत के निर्माण में इनका अहम योगदान रहेगा। केंद्र सरकार AI को शिक्षा प्रणाली में एकीकृत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, और इस दिशा में BIT मेसरा का कदम सराहनीय है।

“युवाओं और महिलाओं की भागीदारी जरूरी”

राष्ट्रपति ने कहा कि देश के युवा अपने उत्साह और प्रतिबद्धता से भारत के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारी बेटियां विज्ञान, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और गणित (STEM) में किसी से पीछे नहीं हैं।

राष्ट्रपति ने उद्यमियों से पारंपरिक समुदायों के ज्ञान को अनदेखा न करने की भी अपील की और कहा कि स्थानीय नवाचार और परंपरागत ज्ञान का सही उपयोग भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080731
Users Today : 23
Users Yesterday : 199