होली को लेकर सेमापुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

अराजकता बर्दाश्त नहीं, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध – प्रशासन सख्त

सेमापुर (कटिहार)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सेमापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेमापुर ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने की, जिसमें अंचल अधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।

अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने आम नागरिकों से भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जाएगी और यदि कहीं भी कोई अप्रिय घटना होती है, तो तुरंत थाना को सूचित करें।

डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी FIR

प्रशासन ने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया है। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अगर कहीं डीजे बजाने की सूचना मिली, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और संचालक पर FIR दर्ज होगी।

शराब कारोबारियों और हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। इसके अलावा, लहरिया कट बाइक चालकों पर विशेष नजर रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में गणमान्य लोग रहे मौजूद

बैठक में संजय सिंह, चंद्रशेखर यादव, बालकृष्ण पटेल, अखिलेश कुमार सिंह, बकरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद जहांगीर सहित सेमापुर थाना के एसआई बैजू कुमार, जाकिर हुसैन और शालीग्राम मौजूद थे।

प्रशासन की सख्ती के चलते इस बार होली का पर्व और अधिक सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, कटिहार 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078400
Users Today : 4
Users Yesterday : 20