परबत्ता के रहीमपुर मोड़ की घटना, गांव में छाया मातम
खगड़िया। जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर मोड़ गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक राजा कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक राजा कुमार, वासुदेव दास का पुत्र था और कांवर यात्रा के दौरान अस्थायी दुकान चलाकर अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार अहले सुबह राजा दुकान पर बल्ब निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान होल्डर में करंट प्रवाहित होने के कारण वह चिपक गए और जोर का झटका लगने से मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अविवाहित था और परिवार में सबसे छोटा पुत्र था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हादसा सावधानी की कमी और बिजली सुरक्षा के प्रति लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय लोग प्रशासन से दुकानों में बिजली सुरक्षा की नियमित जांच की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 17
Users Yesterday : 42