पीएचडी नामांकन को लेकर छात्र जदयू का कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना

उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में छात्रों ने किया घेराव, प्रभारी कुलपति बोले— मांगों पर जल्द होगा निर्णय

बोधगया। मगध विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन को लेकर छात्र जदयू ने गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र जदयू के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र मगध विश्वविद्यालय छात्र जदयू अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा सत्र 2022–23 के पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT) में सफल अभ्यर्थियों का लंबित नामांकन था। छात्र जदयू का आरोप है कि अधिकांश विषयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन कुछ विषयों के सफल अभ्यर्थियों का अब तक नामांकन नहीं लिया गया है, जिससे उनके भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है।

छात्र जदयू अध्यक्ष यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी विषयों के पीएटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का समान नियमों के तहत अविलंब नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों की प्रभारी कुलपति प्रो. डी.के. केसरी से वार्ता हुई। छात्र नेताओं के अनुसार, प्रभारी कुलपति ने कहा कि छात्रों की मांगें उचित हैं और उन्हें विश्वविद्यालय की संबंधित समिति के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिनों के भीतर इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

प्रभारी कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र जदयू ने अपना धरना और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो छात्र जदयू चरणबद्ध एवं उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में दीपक कुमार, सुधांशु राज, रितेश कुमार, प्रभात कुमार, आरव कुमार, सत्यम सिंह, चंद्रगुप्त, राहुल प्रजापति, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083783
Users Today : 8
Users Yesterday : 25