डॉ. रवि कुमार के आवास पर जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
गोगरी (खगड़िया)— दिनांक 24 जनवरी 2026 को बिहार के माननीय लोकप्रिय जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 102वीं जयंती डॉ. रवि कुमार, जिला उपाध्यक्ष (जनता दल यू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ) के आवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक न्याय, समानता व सादगीपूर्ण जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल पोद्दार, प्रदेश सचिव धनिक लाल दास, प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण पंडित, प्रखंड उपाध्यक्ष होरिल चंद्रवंशी, सहित जहीर आलम, मुकेश मिश्रा, डॉ. पुष्पा कुमारी (अधिवक्ता), श्वेता भारती, रिंकी कुमारी, प्रिया देवी, मिकी देवी, रवीना कुमारी, क्रांति देवी, अखिलेश पोद्दार, मुक्ति यादव, गेनु मंडल एवं जदयू परिवार के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े, दलित और वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का समापन उनके आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के आह्वान के साथ हुआ।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 34
Users Yesterday : 55