कदाचार मुक्त होगी मैट्रिक परीक्षा, केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम: एसडीओ अभिषेक कुमार

त्रिवेणीगंज अनुमंडल के 6 केंद्रों पर 4476 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जूता-मोजा पहनकर प्रवेश वर्जित

सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा 2026 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी गाइडलाइन पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीओ ने सभी पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन पूरी निष्ठा और तत्परता से हो, ताकि किसी भी हाल में कदाचार या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। अनुमंडल प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग महिला कर्मियों द्वारा महिला पुलिस की उपस्थिति में तथा पुरुष परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग पुरुष कर्मियों द्वारा की जाएगी। परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे।

त्रिवेणीगंज अनुमंडल में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से एक को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इस वर्ष कुल 4476 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्रियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। किसी भी परीक्षार्थी को ऐसी सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी; उन्हें चप्पल पहनकर ही आना होगा।

परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रथम पाली (09:30 बजे) के लिए सुबह 09:00 बजे तक और द्वितीय पाली (02:00 बजे) के लिए 01:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी, जोनल सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू रहेगी। साथ ही फर्नीचर, पर्याप्त प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बैठक में डीएसपी विभाष कुमार, बीडीओ अभिषेक कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी मनीष कुमार, सीईओ प्रियंका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पप्पू आलम,  दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13