खगड़िया: मध्य विद्यालय सौढ भरतखण्ड में ‘सुरक्षित शनिवार’ पर चला जागरूकता अभियान

खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित सौढ उत्तरी पंचायत के मध्य विद्यालय सौढ भरतखण्ड में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत अप्रैल माह के तीसरे शनिवार को “हजार्ड हंट” विषय पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान एवं शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

प्रधानाचार्य संजय कुमार पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि “हजार्ड हंट” का मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित खतरों की पहचान कर उनसे निपटने के लिए तैयार करना है। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में सतर्क रहने और छोटे-छोटे जोखिमों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हजार्ड हंट एक प्रभावी सुरक्षा जागरूकता अभियान है, जिसके तहत घर, स्कूल या कार्यस्थल पर मौजूद खतरों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गीली फर्श, ढीली बिजली की तारें, आग लगने की आशंका या बिखरे हुए उपकरण जैसे छोटे-छोटे खतरे भी बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं।

उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने आसपास के वातावरण का निरीक्षण करें और संभावित जोखिमों को पहचान कर शिक्षकों या अभिभावकों को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

इस अवसर पर शिक्षक निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078172
Users Today : 16
Users Yesterday : 36