Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रभारी व प्रबंधक के स्थानांतरण की मांग।

Author Image
Written by
गुरुदेव कुमार

 खगड़िया/परबत्ता/चौथम प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौथम में कथित अव्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का अविलंब स्थानांतरण करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता नहीं रहने, दवा वितरण में कथित अनियमितता और प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement Box

डॉ. यादव ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज की उम्मीद लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं, लेकिन उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिकायत किए जाने के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनहित के इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी। इधर, स्थानीय लोगों ने भी मामले में प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब लोगों की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp