Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: नवंबर तक चार विद्युत शक्ति उपकेंद्र हर हाल में करें ऊर्जान्वित : राहुल कुमार

Author Image
Written by
Bureau Report

बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रह, पीएम सूर्य घर योजना, स्मार्ट मीटरिंग और परियोजनाओं की समीक्षा; पर्व-त्योहारों को लेकर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली देने का निर्देश

खगड़िया, 18 सितंबर। दैनिक बिहार पत्रिका। जिला समाहरणालय, खगड़िया में शुक्रवार को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक-सह-प्रभारी सचिव राहुल कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति अंचल, बेगूसराय के अंतर्गत आने वाले खगड़िया, बेगूसराय एवं बरौनी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों के राजस्व, परियोजनाओं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, संचालन एवं सम्पोषण तथा स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisement Box

समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिष्ठापन की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना की लगातार निगरानी करने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल सके।

बैठक में विद्युत विभाग के राजस्व संग्रहण में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के बेहतर संचालन एवं सम्पोषण तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में RDSS योजना के तहत खगड़िया जिले में निर्माणाधीन कुल चार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऊर्जान्वित करने को लेकर विशेष निर्देश दिया गया। प्रभारी सचिव ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यरत एजेंसियों को कार्य में तेजी लाते हुए नवंबर 2026 तक चारों विद्युत शक्ति उपकेंद्रों को हर हाल में ऊर्जान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित स्तर पर लगातार अनुश्रवण किया जाए।

आगामी पर्व एवं त्योहारों को देखते हुए प्रभारी सचिव ने जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्युत संरचनाओं एवं विद्युत उपकरणों का आवश्यक रख-रखाव समय से पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो और आम लोगों को सुचारु रूप से बिजली उपलब्ध होती रहे।

बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने, स्मार्ट मीटरिंग के कार्य में तेजी लाने तथा संचालन एवं सम्पोषण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी, खगड़िया, उप विकास आयुक्त, खगड़िया, निदेशक (परियोजना), महाप्रबंधक (राजस्व), मुख्य अभियंता (संचालन एवं सम्पोषण), विशेष कार्य पदाधिकारी, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल, बेगूसराय, विद्युत कार्यपालक अभियंता खगड़िया, बेगूसराय एवं बरौनी सहित तीनों विद्युत प्रमंडलों के सभी सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता मौजूद रहे। विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत विभाग से संबंधित सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखते हुए निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूरा कराया जाए, ताकि जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध हो।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp