Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतिबंधित मीट ले जाने के आरोप में बिरयानी विक्रेता से मारपीट, तीन नामजद; मांस की जांच जारी

Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ। दैनिक बिहार पत्रिका। राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में मीट लेकर जा रहे एक बिरयानी विक्रेता को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रिजवान का आरोप है कि उसे प्रतिबंधित मीट ले जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज की गई और लात-घूंसों व बेल्ट से पीटा गया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महोना के कसाई मोहल्ला निवासी रिजवान बड़ी मस्जिद के पास रविवार और गुरुवार को बिरयानी का ठेला लगाता है। 20 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह मीट लेकर जा रहा था। इसी दौरान राणा यादव, शानू और सूरज ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने मीट को प्रतिबंधित बताते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। रिजवान ने अपनी तहरीर में जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

Advertisement Box

घटना के बाद रिजवान इटौंजा थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत दी। उसकी तहरीर के आधार पर राणा यादव, शानू और सूरज के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(1), 352, 115(2), 117(1) और 110 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके से बरामद मीट को कब्जे में लेकर उसकी जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। मीट के नमूने लिए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि बरामद मांस किस प्रकार का है और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यानी फिलहाल इसे प्रतिबंधित मीट मानकर निष्कर्ष निकालना जांच पूरी होने से पहले उचित नहीं होगा।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक के साथ कई लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई देता है। पुलिस ने वीडियो और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

रिपोर्ट: कृष्णा गौड़, दैनिक बिहार पत्रिका 

BANKA NEWS: कॉलेज कैंपस में पहुंची DRCC टीम, छात्रों को बताए पढ़ाई से रोजगार तक के तीन रास्ते
आज फोकस में

BANKA NEWS: कॉलेज कैंपस में पहुंची DRCC टीम, छात्रों को बताए पढ़ाई से रोजगार तक के तीन रास्ते

BANKA NEWS: पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची पर गांव में ही होगी प्रक्रिया, सभी 11 प्रखंडों की पंचायतों में बुलाई जाएगी ग्राम सभा
आज फोकस में

BANKA NEWS: पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची पर गांव में ही होगी प्रक्रिया, सभी 11 प्रखंडों की पंचायतों में बुलाई जाएगी ग्राम सभा

BANKA NEWS: एनीमिया स्क्रीनिंग में बांका राज्य में अव्वल, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री की सुस्ती पर डीएम नाराज; लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
आज फोकस में

BANKA NEWS: एनीमिया स्क्रीनिंग में बांका राज्य में अव्वल, लेकिन फार्मर रजिस्ट्री की सुस्ती पर डीएम नाराज; लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

BANKA NEWS: आसमान में बिजली चमके तो क्या करें, क्या नहीं; 150 संवेदनशील पंचायतों में घर-घर तक पहुंचेगा बचाव का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: आसमान में बिजली चमके तो क्या करें, क्या नहीं; 150 संवेदनशील पंचायतों में घर-घर तक पहुंचेगा बचाव का संदेश

BANKA NEWS: समस्या लेकर दफ्तर पहुंचे तो अधिकारी भी मिलें, डीएम का स्पष्ट निर्देश; एक दिन में 37 फरियादियों ने रखी अपनी बात
आज फोकस में

BANKA NEWS: समस्या लेकर दफ्तर पहुंचे तो अधिकारी भी मिलें, डीएम का स्पष्ट निर्देश; एक दिन में 37 फरियादियों ने रखी अपनी बात

BANKA NEWS: अवैध बालू कारोबार पर चार थाना क्षेत्रों में दबिश, एक सप्ताह में 8 वाहन जब्त; करीब ₹35 लाख का दंड
आज फोकस में

BANKA NEWS: अवैध बालू कारोबार पर चार थाना क्षेत्रों में दबिश, एक सप्ताह में 8 वाहन जब्त; करीब ₹35 लाख का दंड

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp