Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: 10-चक्का हाईवा के गुप्त तहखाने से 1631 लीटर विदेशी शराब बरामद

Author Image
Written by
Kumar Chandan

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में करीब 20 लाख की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

बांका:- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बांका उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना बांका की टीम ने पंजवारा थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर मोड़ के समीप सघन वाहन जांच के दौरान एक 10-चक्का हाईवा से 1631.520 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। मामले में हाईवा चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा से एक 10-चक्का हाईवा में अवैध विदेशी शराब लादकर पंजवारा के रास्ते भागलपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए मद्यनिषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में सअनि सुनील कुमार, सअनि मनोज कुमार, गृहरक्षक जवान एवं सैप बल की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिक्रमपुर मोड़ के समीप जांच के दौरान पंजवारा की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड 10-चक्का हाईवा को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के डाला में बनाए गए गुप्त तहखाने से 187 कार्टन में छिपाकर रखी विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में Officer’s Choice Original Whisky के 143 कार्टन, Green Label Barrel Special Premium Whisky के 15 कार्टन, Officer’s Choice Blue Pure Grain Whisky के 15 कार्टन तथा Iconiq White Elite International Grain Whisky के 14 कार्टन शामिल हैं। कुल बरामद शराब की मात्रा 1631.520 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक लीलैंड 10-चक्का हाईवा, निबंधन संख्या BR06PD6087 तथा एक OPPO F21 Pro स्मार्टफोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान श्रीराम कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता स्व. राम दयाल राम, ग्राम औरा पचर बंशी, थाना तरियानी, जिला शिवहर, बिहार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अनुसार मामले में उत्पाद थाना बांका कांड संख्या 479/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया के साथ मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Advertisement Box

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा
आज फोकस में

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp