Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका। खगड़िया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित कर मूल्यांकन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर निकायों के परिधीय मौजों की सूची, सड़कों के वर्गीकरण तथा प्रभावी न्यूनतम मूल्यांकन निबंधन (एमवीआर) की श्रेणियों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement Box

बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारियों से प्राप्त नगर निकायों के परिधीय मौजों की सूची की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला अवर निबंधक, खगड़िया एवं भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, खगड़िया को तकनीकी सहायता के माध्यम से उक्त सूची की पुनः समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक बिंदुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके।

नगर निकायों के अंतर्गत आने वाली सड़कों के वर्गीकरण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सड़कों का वर्गीकरण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की अधिसूचना के आलोक में वर्तमान में प्रभावी न्यूनतम मूल्यांकन निबंधन (एमवीआर) की श्रेणियों को अधिसूचित करने से संबंधित विषय पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जिला अवर निबंधक को प्रस्तावित सूची की पुनः समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह जिला मूल्यांकन समिति की पुनः बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में बिहार की जोड़ी का शानदार प्रदर्शन

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में गंदे पानी से निकलेगा सिंचाई का रास्ता, सैटेलाइट सर्वे से शुरू हुई नई पहल

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: जितिया पर्व पर आस्था का रंग, माताओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का निर्जला व्रत,रविवार को पारण

<span class=Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा">
आज फोकस में

Khagaria News: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में मूल्यांकन संबंधी कार्यों की समीक्षा

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: तीन दिवसीय जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, रविवार को पारण के साथ होगा समापन

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जलजमाव, स्वच्छता, यातायात और पर्व-त्योहारों की तैयारियों पर डीएम ने की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp