Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: प्रशासन की पहल से सुलझा दुर्गापूजा आयोजन का विवाद

Author Image
Written by
Kumar Chandan

पुरानी हाट वैष्णवी दुर्गा मंदिर में संयुक्त रूप से मिलकर समिति कराएगी पूजा, व्यवसायी संघ देगा सहयोग

बौंसी/बांका। पुरानी हाट स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में इस वर्ष दुर्गापूजा आयोजन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है। पूजा आयोजन को लेकर दोनों पक्षों के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए प्रशासन की पहल पर बुधवार को बौंसी थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आपसी चर्चा के बाद दोनों पक्षों ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मनाने पर सहमति जताई। बैठक में बीडीओ हर्ष पराशर, अंचलाधिकारी अलका आर्या तथा इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष के अलावा व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सुमित सुमन उर्फ़ सोनू चौधरी सहित समिति एवं संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement Box

संयुक्त रूप से मिलकर होगी पूजा व्यवस्था

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पुरानी हाट वैष्णवी दुर्गा मंदिर की पूजा व्यवस्था पुरानी समिति और नयी समिति एवं दुर्गा पूजा समिति के वर्तमान अध्यक्ष संजीव कुमार पाण्डेय सहित आम सभा से चुने गए 4 – 4 लोगो के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जाएगी। वहीं व्यवसायी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य पूजा आयोजन में आवश्यक सहयोग करेंगे। प्रशासन की मौजूदगी में बनी इस सहमति के बाद पूजा आयोजन को लेकर चल रही खींचतान खत्म होने की बात सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों और पूजा से जुड़े सदस्यों में भी राहत का माहौल है।

तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

सहमति बनने के बाद पूजा समिति ने आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों का सदस्यों के बीच जिम्मेदारी के अनुसार बंटवारा कर दिया है। समिति के अनुसार, पूजा स्थल की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी गई थीं और आधे से अधिक जरूरी कार्य पूरे किए जा चुके हैं।अब शेष तैयारियों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। समिति के सदस्य प्रतिदिन पूजा स्थल पर पहुंचकर पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं।

प्रशासन ने दिया सौहार्द का संदेश

बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन की अपील के बाद पूजा समिति और व्यवसायी संघ ने भी आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मिलकर भव्य आयोजन की तैयारी

प्रशासन की सक्रिय पहल से बनी सहमति के बाद अब पूजा समिति, व्यवसायी संघ और स्थानीय लोग मिलकर दुर्गापूजा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। आयोजन से जुड़े सदस्यों का कहना है कि इस बार दुर्गापूजा श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ भव्य रूप से मनाई जाएगी। आपसी सहमति से समाप्त हुई खींचतान के बाद अब पुरानी हाट में दुर्गापूजा की तैयारियों ने नई रफ्तार पकड़ ली है।

CHANDAN NEWS: वज्रपात से 11 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने मुआवजे की मांग
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: वज्रपात से 11 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने मुआवजे की मांग

BANKA NEWS: स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वालों के स्वास्थ्य की भी हुई जांच, कटोरिया में लगा शिविर
आज फोकस में

BANKA NEWS: स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वालों के स्वास्थ्य की भी हुई जांच, कटोरिया में लगा शिविर

BANKA NEWS: छूटे और युवा मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए एक माह का विशेष अभियान
आज फोकस में

BANKA NEWS: छूटे और युवा मतदाताओं को सूची में जोड़ने के लिए एक माह का विशेष अभियान

BOUNSI NEWS: दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, बौंसी थाने में प्राथमिकी
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दहेज की मांग, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, बौंसी थाने में प्राथमिकी

<span class=BOUNSI NEWS: प्रशासन की पहल से सुलझा दुर्गापूजा आयोजन का विवाद">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: प्रशासन की पहल से सुलझा दुर्गापूजा आयोजन का विवाद

BANKA NEWS: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य बढ़ाने को कॉलेजों पर जोर, छात्रों की सूची DRCC को देने का निर्देश
आज फोकस में

BANKA NEWS: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य बढ़ाने को कॉलेजों पर जोर, छात्रों की सूची DRCC को देने का निर्देश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp