Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामलीला हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है : डॉ. प्रेम कुमार

Author Image
Written by
Bureau Report
बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने गांधी मैदान में 71वें श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह का किया उद्घाटन

दैनिक बिहार पत्रिका, पटना। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट के अंतर्गत श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह समिति द्वारा आयोजित 71वें श्री रामलीला महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।

Advertisement Box

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों, आदर्शों और संस्कारों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुत्र, भाई और राजा के रूप में आदर्श प्रस्तुत करते हुए सदैव कर्तव्य एवं जनकल्याण को प्राथमिकता दी। विजयादशमी अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। रावण वध हमें सिखाता है कि अहंकार और अनैतिकता व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं। हमें अपने भीतर की बुराइयों को दूर कर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार की धरती भगवान श्रीराम और माता सीता की स्मृतियों से जुड़ी है। गांधी मैदान में सात दशकों से अधिक समय से आयोजित रामलीला महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट इस परंपरा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखना भी आवश्यक है।

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अभिभावकों से बच्चों को रामायण की शिक्षाओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। हम सभी को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता देनी चाहिए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने भगवान श्रीराम से बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता, अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, चेयरमैन कमल नोपानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन, भाजपा नेत्री अनामिका पासवान, रामलाल खेतान, मनीष मिश्रा, सुजय सौरव, आर.सी. मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सुषमा साहू, शिशिर कुमार, डॉ. अजय प्रकाश, गोपाल कृष्ण, महासचिव प्रिंस कुमार, राजू एवं कोषाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

BOUNSI NEWS: दरारों वाले भलजोर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दरारों वाले भलजोर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

BOUNSI NEWS: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना में डूबा बौंसी, पूजा स्थलों पर दिखी भक्ति की छटा
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना में डूबा बौंसी, पूजा स्थलों पर दिखी भक्ति की छटा

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा में व्यवस्था दुरुस्त रखने को प्रशासन सतर्क, पुरानी हाट दुर्गा मंदिर का निरीक्षण
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा में व्यवस्था दुरुस्त रखने को प्रशासन सतर्क, पुरानी हाट दुर्गा मंदिर का निरीक्षण

BOUNSI NEWS: बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत

BOUNSI NEWS: बौंसी में मतदाता सूची से छूटे लोगों को जोड़ने की तैयारी तेज, BLO और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में मतदाता सूची से छूटे लोगों को जोड़ने की तैयारी तेज, BLO और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

BANKA NEWS: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026: बांका के 11 मतदान केंद्रों पर 10,692 मतदाता करेंगे मतदान
आज फोकस में

BANKA NEWS: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026: बांका के 11 मतदान केंद्रों पर 10,692 मतदाता करेंगे मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp