Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

राजा पोखर के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो, छह वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल; पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

बौंसी/बांका:- बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। बौंसी थाना क्षेत्र के राजा पोखर के समीप तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में 70 वर्षीय महिला मोरी देवी की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 टीम घटनास्थल पर पहुंची और एस आई राजेंद्र कुमार एवं 112 गाड़ी के चालक पवन कुमार पाण्डेय के द्वारा घायलों को तत्काल उपचार के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल मोरी देवी को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार संजय सुमन ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Box

पापहरिणी सरोवर से घर लौट रहे थे सभी

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिले के पोरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराकोला निवासी दुखी सिंह की पत्नी मोरी देवी, राजकुमार सिंह की पत्नी 45 वर्षीय कौशल्या देवी और उनका छह वर्षीय नाती लव कुमार, पिता तिलक सिंह, मंदार स्थित पापहरिणी सरोवर से घर लौट रहे थे। तीनों

महाराणा हाट के समीप पंडा टोला निवासी स्वर्गीय जलधर झा के पुत्र रविकांत झा के ऑटो में सवार थे। इसी दौरान राजा पोखर के पास ऑटो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मोरी देवी बुरी तरह घायल हो गईं। दुर्घटना में लव कुमार समेत तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया।

परिजनों में मचा कोहराम

मोरी देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस यात्रा के बाद सभी को सुरक्षित घर लौटना था, वह हादसे के कारण दुखद घटना में बदल गई। दुर्घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

पुलिस ने जब्त किया दुर्घटनाग्रस्त ऑटो

बौंसी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा है, जबकि घायलों का उपचार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

BOUNSI NEWS: दरारों वाले भलजोर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दरारों वाले भलजोर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

BOUNSI NEWS: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना में डूबा बौंसी, पूजा स्थलों पर दिखी भक्ति की छटा
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना में डूबा बौंसी, पूजा स्थलों पर दिखी भक्ति की छटा

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा में व्यवस्था दुरुस्त रखने को प्रशासन सतर्क, पुरानी हाट दुर्गा मंदिर का निरीक्षण
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा में व्यवस्था दुरुस्त रखने को प्रशासन सतर्क, पुरानी हाट दुर्गा मंदिर का निरीक्षण

<span class=BOUNSI NEWS: बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 70 वर्षीय महिला की मौत

BOUNSI NEWS: बौंसी में मतदाता सूची से छूटे लोगों को जोड़ने की तैयारी तेज, BLO और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में मतदाता सूची से छूटे लोगों को जोड़ने की तैयारी तेज, BLO और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित

BANKA NEWS: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026: बांका के 11 मतदान केंद्रों पर 10,692 मतदाता करेंगे मतदान
आज फोकस में

BANKA NEWS: कोशी स्नातक निर्वाचन 2026: बांका के 11 मतदान केंद्रों पर 10,692 मतदाता करेंगे मतदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp