
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- चांदन प्रखंड क्षेत्र संख्या 21 की जिला परिषद सदस्य शारदा देवी की पोती के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार, 22 अक्टूबर को भैरोगंज बाजार स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद यादव ने पहुंचकर नवजात बच्ची को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य तथा सुखमय जीवन की कामना की।बता दें कि दक्षिणी बारने पंचायत के मुखिया तुलसी रजक के बड़े पुत्र संजीव कुमार के परिवार में 12 अक्टूबर को बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची के जन्म की खुशी में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।इस मौके पर अमरपुर की जिला परिषद सदस्य पूजा कुमारी, प्रीतम साह, शंभूगंज के अनमोल सिंह सहित अमरपुर के जिला परिषद प्रतिनिधि एवं समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद देते हुए परिवार को बधाई दी। इसके बाद सभी लोगों ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भोज का आनंद उठाया। कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।


CHANDAN NEWS: जिला परिषद सदस्य








