खगड़िया/परबत्ता। बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता में बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कशिश सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के साथ विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर भी व्यवस्था की गई है।
पल्स पोलियो अभियान 26 नवंबर तक संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहेगी तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की जा रही है।
दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार पंडित।



