बिहार पत्रिका डिजिटल, Massive Fire China Hospital : चीन की राजधानी बीजिंग में अस्पताल में लगी भीषण आग से मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ में मंगलवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 29 हो गई है। ‘बीजिंग चांगफेंग हॉस्पिटल’ एक निजी अस्पताल है जिसकी स्थापना 1985 में की गई थी। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को हादसे में 21 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में जिनहुआ शहर के वुई काउंटी में सोमवार को एक फैक्टरी में आग लगने की एक अन्य घटना में 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी।
आग लगने की वजह का पता नहीं
खबर के अनुसार, शहर प्रशासन ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष कार्यकारी दल का गठन किया है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 10
Users Yesterday : 27