प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि, पंजाब के पूर्व CM का कल होगा अंतिम संस्कार

PM Modi paid Tribute to Parkash Singh Badal

बिहार पत्रिका डिजिटल, PM Modi paid Tribute to Parkash Singh Badal :पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ स्थित अकाली दल के कार्यालय में रखी गई। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के बाद उनका शव पैतृक गांव बादल ले जाया जा रहा है। जहां कल दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बादल की पार्थिव देह देर शाम तक चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला, संगरूर और बठिंडा होते हुए मुक्तसर जिले में पड़ते बादल गांव पहुंचेगी। गांव के श्मशान घाट में जगह कम होने के कारण पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार उनके पुश्तैनी खेतों में किया जाएगा। इसके लिए दो एकड़ में लगा किन्नू का बाग उखाड़कर चबूतरा बनाने का काम चल रहा है।

बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल की शाम 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083016
Users Today : 38
Users Yesterday : 91