रामपुर ग्राम कचहरी में इस बार भूतपूर्व सैनिक की धर्मपत्नी करेंगी ध्वजारोहण

सर्वसम्मति से 60 वर्षीय शकुंतला देवी का चयन, ग्राम कचहरी ने फूलमाला पहनाकर सौंपा आमंत्रण पत्र

गोगरी (खगड़िया)। रामपुर ग्राम कचहरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी पंचायत की परंपरा का निर्वहन करते हुए वयोवृद्ध नागरिक द्वारा ध्वजारोहण कराया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को ग्राम कचहरी परिसर में आयोजित बैठक में पंचों एवं जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से स्वर्गीय भूतपूर्व सैनिक सुरेश कुमार साह की धर्मपत्नी 60 वर्षीय शकुंतला देवी का चयन किया।

चयन के बाद ग्राम कचहरी के सदस्यों ने शकुंतला देवी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।

सरपंच नूर आलम ने बताया कि रामपुर ग्राम कचहरी में प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के वयोवृद्ध नागरिक को ध्वजारोहण का सम्मान दिया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी सर्वसम्मति से शकुंतला देवी का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके योगदान को याद करने का प्रतीक है।

बैठक में ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, पंच दीपनारायण ठाकुर, कैलाश साह, निरंजन पंडित, मुकेश साह, रवि कुमार, वार्ड सदस्य अनिल पंडित, श्याम रजक, दिलीप साह सहित कई पंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शकुंतला देवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082981
Users Today : 3
Users Yesterday : 91