Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

बिहार समेत उत्तर भारत में अगले दो बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar Weather Today : पिछले 2 दिन से बदला मौसम अगले दो दिन तक ऐसा ही रहने का अनुमान है। बिहार के कई राज्यों समेत उत्तर भारत में कई जगह बीती रात से बारिश हो रही है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते से शुरू हुआ बेमौसम बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दाे दिन उत्तर भारत के साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में भी ऐसा ही माैसम जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है, जिसके चलते लगभग पूरे उत्तर भारत में बारिश काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों में भारी बारिश की संभावना रहती है, वहां मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी करता है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड में भारी बारिश और शिमला में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम के चलते सोमवार को चारधाम यात्रा रोक दी गई थी।

तापमान में गिरावट जारी, सामान्य से 10 डिग्री कम रह सकता है
आंधी, तूफान और बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब में तापमान सामान्य से नौ से 10 डिग्री नीचे रह सकता है। हालांकि 3-4 दिन के बाद बादल छंटने के साथ तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हाेने के आसार हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62