बिहार पत्रिका डिजिटल, Fire in Tractor Showroom : नालंदा में सोमवार की रात ट्रैक्टर के शोरूम में आग लगने से लगभग 5 करोड़ की संपत्ति जलकर खाक हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रसलपुर मोड़ स्तिथ अनुकूल एग्रो एजेंसी का है। शोरूम के संचालक लहेरी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बदमाशों द्वारा चोरी करने के बाद शोरूम में आग लगा दी गई है ताकि चोरी की घटना छुप सके।
उन्होंने बताया कि करीब 10 बजे रात में उन्हें आसपास के लोगों से सूचना मिली कि उनके ट्रैक्टर शोरूम में आग लग गई है। इसके बाद वे आनन-फानन में वहां पहुंचे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। दमकल गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया।
कुल 4 दमकल की छोटी बड़ी गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। वहीं दीपनगर थाना अध्यक्ष एसके जायसवाल ने बताया कि पीड़ित द्वारा जो भी आवेदन मिलेगा जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित की मानें तो बदमाशों ने शोरूम के मुख्य पाठक के छोटे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया होगा। करीब 5 लाख नगद और अन्य सामानों की चोरी की है। बदमाश पकड़े नहीं जाए इसलिए उन लोगों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चुरा ली और शो रूम में आग लगा दिया।
5 करोड़ का नुकसान
शोरूम में करीब एक दर्जन नए ट्रैक्टर और करीब ढाई करोड़ के स्पेयर पार्ट्स रखे हुए थे। इसमें कुछ पुराने ट्रैक्टर के इंजन और एक चार पहिया वाहन भी थी। आग लगने की वजह से सारा सामान जलकर खाक हो गया और कबाड़ में तब्दील हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से ही उसकी धधक देखी जा सकती थी। शोरूम के अंदर रखे टायर के जलने की वजह से आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल गई।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 21
Users Yesterday : 22