बिहार पत्रिका डिजिटल, Samastipur Loot Case Update : समस्तीपुर नगर थाना की पुलिस ने शहर के काशीपुर स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर लूटकांड में शामिल विधिक लिपिक (कोर्ट मुंशी) दीपक कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार कोर्ट मुंशी दीपक कुमार की गिरफ्तारी से नगर थाना क्षेत्र में हुई जर्दा व्यवसायी लूटकांड, ताजपुर के एक डॉक्टर के घर में हुई डकैती एवं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन के चालक के साथ मारपीट कर हुई लूट की घटनाओ का उदभेदन हुआ है। बता दें कि पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त 2022 को दीपक कुमार ने शहर के जर्दा कारोबारी सौरव जायसवाल को गोली मारकर सवा लाख रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार कोर्ट मुंशी के पास से एक देशी कट्टा एवं कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार मुंशी के बयान पर हत्या एवं लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोर्ट में मुंशी का काम करने वाला दीपक का वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकरामुल नामक गैंगस्टर से संबंध है और वह अपराधिक घटनाओं में शामिल रहता है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 6
Users Yesterday : 199