Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

गोवा सीएम ने बिहार वासियों को लेकर दिया विवादित बयान, तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

Goa CM Statement On Bihar

बिहार पत्रिका डिजिटल, Goa CM Statement On Bihar : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के बाद अब गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शर्मनाक बयान देकर बिहार और बिहारियों का घोर अपमान किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा और भाजपाई नेताओं को बिहार और बिहारियों से नफरत क्यों है? केंद्र की बीजेपी सरकार बिहार के सभी हकों, वाजिब माँगों व अधिकारों को लेकर सदा नकारात्मक और उदासीन क्यों रहती है?

Goa CM Statement On Bihar

बता दें कि गोवा की राजधानी पणजी में लेबर डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद सावंत ने इस बात का दावा किया कि राज्य में करीब 90 फीसदी आपराधिक घटनाओं को बिहार, उत्तर प्रदेश तथा अन्य इलाकों के प्रवासी मजदूरों ने अंजाम दिया है। वहीं प्रमोद सावंत के बयान के बाद बिहार में राजनीति तेज हो गई है। राजद ने प्रमोद सावंत के बयान पर आपत्ति जताई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082082
Users Today : 15
Users Yesterday : 62