बिहार पत्रिका डिजिटल, Dancer Murder In Bihar : बिहार में बारात में डांसर को दूल्हे के छोटे भाई ने गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। डांसर की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक ने भोजपुरी फरमाइशी गाने पर डांस करने के लिए कहा था, लेकिन डांसर ने इससे मना कर दिया था।
मामला सुपौल के मरौना थाना के कुआ टोला का है। घटना बुधवार देर रात की है। युवक का हाथ में हथियार लेकर डांस करने का वीडियो भी सामने आया है। वह अवैध हथियार लेकर झूमता दिख रहा है। वहीं ऑर्केस्ट्रा ट्रैक्टर ट्रॉली पर मेल डांसर डांस कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने भोजपुरी गाने पर डांस की फरमाइश की। मना करने पर गोली मार दी।
मृतक की पहचान तेतरियाही गांव के रहने वाले सुभाष यादव (30) के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान विपिन कुमार (20) के रूप में हुई है। बारात मंगासिहौल गांव से दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित नगमा गांव जा रही थी। मृतक के परिजनों के कहना है कि एक दिन पहले 2 मई को मटकोर की रस्म के दिन भी विपिन और सुभाष के बीच बकझक हुई थी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 19
Users Yesterday : 18