बिहार पत्रिका डिजिटल, Begusarai Khagaria MLC : आज बेगूसराय खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार परबत्ता प्रखंड के भरसो ग्राम में चल रहे महारुद्र यज्ञ में सम्मिलित हो पूजा अर्चना किया और क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की ,उसके बाद सौढ उत्तरी सौढ दक्षिणी और खजरैठा पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुआ उनके स्थानीय समस्याओं को सुना और निदान के लिए अपना आश्वासन दिए उसके बाद माननीय विधान पार्षद ने कहा कि आपने जो मुझे सेवा करने का अवसर प्रदान किया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं ,
एमएलसी ने केंद्र सरकार पर बरसे और कहा भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है और धार्मिक उन्माद फैलना चाहती है उनको जनता 2024 के चुनाव में जवाब देगी बिहार में सभी सीट महागठ बंधन जीतेगी और आने वाले सत्र में जितने भी स्थानीय निकाय प्राधिकार से जीते हुए एमएलसी का प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर आप सभी का आप की समस्या को हल करने का प्रयास करूंगा और आपकी जो मानदेय कम है।
उसको भी बढ़ाने का प्रयास करूंगा उसके बाद विधान पार्षद श्री राजीव कुमार ने करना पावर ग्रिड का औचक निरीक्षण किया एवम विद्युत ग्रिड में आए हुए लोगों की समस्याओं को सुना और कनीय अभियंता को तुरंत हल करने को निर्देशित किया । मौके पर जदयू मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, आर एन सिंह विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सौढ उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि उमेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद प्रतिनिधि नवनीत कुमार, कबेला मुखिया बालकृष्ण शर्मा, युवा जेडीयू अध्यक्ष राहुल राज, जेडीयू वरीय नेता ध्रुव शर्मा, रंजय राय, श्री कृष्ण सिंह, संजय यादव , राजेश मंडल, पवन शर्मा, निलेश पासवान , निलेश मंडल कारू पासवान आदि उपस्थित थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 9
Users Yesterday : 27