भागलपुर में ATM को काटकर रुपए लूटने की कोशिश, आग लगने से 1.11 लाख रुपए जले

ATM News in Bhagalpur

बिहार पत्रिका डिजिटल, ATM News in Bhagalpur : लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर चौक स्थित कुछ बदमाशों ने स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर पैसे निकालने का दुस्साहस किया। इस दौरान ATM में आग लग गई और एक लाख 11 हजार रुपए जल कर राख हो गए। बताया गया है कि उस एटीएम में 23 लाख 51 हजार 700 रुपए थे।

इस बारे में बैंक के जोनल अधिकारी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम में गार्ड नहीं है। लेकिन ई-सेंसर लगा हुआ है, जिसके माध्यम से मुंबई कार्यालय को एटीएम में गड़बड़ी की सूचना मिली। इसके बाद इशाकचक पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिर इशाकचक ने लोदीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

साथ ही मौके पर दोनों थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही दो अपराधी भाग गए। जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गैस कटर से एटीएम को काटा जा रहा था। ऊपर वाले चदरे को काटा जा चुका था। चदरा गर्म होने से एटीएम में आग लग गई। उसी समय मुंबई कार्यालय को एटीएम में हलचल की जानकारी मिली।

वहीं सीसीटीवी में अपराधियों ने स्प्रे पेंट कर दिया था, ताकि घटना उसमें कैद न हो सके।अपराधी एमटीएम से पैसे नहीं निकाल सके, लेकिन एक लाख 11 हजार रुपए जल गए। मामले को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी भी छानबीन कर रहे हैं। पुलिस को शक है कि इस घटना में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पकड़ा गया आरोपी हरियाणा का रहने वाला है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083019
Users Today : 41
Users Yesterday : 91