Student Teacher Love : सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी सुर्खियों में है. उनके बीच 26 साल का ऐज गैप है. युवक की उम्र 22 साल है. वहीं, उसकी पत्नी 48 साल की है, जो पहले युवक की टीचर थी. स्कूल में ही उनकी मुलाकात हुई थी. जिसके बाद युवक ने अपनी टीचर को प्रपोज कर दिया. मामला मलेशिया का है.
मलेशियाई न्यूज वेबसाइट New Straits Times के मुताबिक, युवक का नाम मुहम्मद डानियाल अहमद अली है. वहीं, उसकी पत्नी का नाम जमीला मोहम्मद है. साल 2016 में डानियाल जब जूनियर हाई स्कूल (7वीं, 8वीं, 9वीं) में पढ़ रहे थे, तब जमीला उनकी टीचर हुआ करती थीं. वह मलय लैंग्वेज (Malay Language) पढ़ाती थीं.

उस वक्त से ही डानियाल को जमीला का स्वभाव बेहद पसंद था. खासकर छात्रों का ध्यान रखने का तरीका. हालांकि, जब डानियाल अगली क्लास में गया तो जमीला से उसका संपर्क टूट गया. लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर से मिला दिया. स्कूल में ही दोनों के बीच हाय-हेलो होने लगी. यही वो वक्त था जब डानियाल अपनी टीचर जमीला को नोटिस करने लगा.
एक दिन जमीला ने जन्मदिन पर डानियाल को विश करने के लिए मैसेज भेज दिया. जिसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी. बातों-बातों में डानियल ने जमीला को प्रपोज कर दिया. लेकिन जमीला ने प्रपोजल ठुकरा दिया. क्योंकि, डानियल उनसे बहुत छोटा था. साथ ही में वो उसकी टीचर भी थी. हालांकि, डानियाल लगातार जमीला को मनाने की कोशिश करता रहा.
घर जाकर किया प्यार का इजहार
डानियाल ने जमीला का घर खोजना शुरू किया. पता चलते ही वह उनसे मिलने उनके घर पहुंच गया और फिर से अपने दिल की बात कह दी. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. आखिरकार, जमीला मान गईं और डानियाल को अपने पति के तौर पर अपना लिया. कुछ समय बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार की इजाजत ली और शादी कर ली.
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 1
Users Yesterday : 91