Karnataka Assembly Election 2023 :

Karnataka Assembly Election 2023

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 129, भाजपा 67, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 16 सीट ज्यादा। कांग्रेस को 42.8%, भाजपा को 36.1% और जेडीएस को 13.2% वोट मिलते दिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। उधर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार सुबह बेंगलुरु पार्टी दफ्तर में होगी।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • जेडीएस नेता कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर आगे चल रहे हैं। जगदीश शेट्टार अपनी सीट हुबली धारवाड़ पर पीछे चल रहे हैं।
  • सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा- मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उधर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बोले, “जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।”
दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082979
Users Today : 1
Users Yesterday : 91