Jalandhar Lok Sabha Bypoll Live : जालंधर में बजा आप का डंका, 58 हजार वोटों से आगे आप प्रत्याशी सुशील सिंह रिंकू

Jalandhar Lok Sabha Bypoll Live

Jalandhar Lok Sabha Bypoll Live : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की भी आज गिनती चल रही है। जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव के लि सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है और अब तक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू लगातार बढ़त बनाए हुए है।

सुशील रिंकू कांग्रेस से करीब 58 हजार वोटों से आगे हो चुके हैं। यह देख आप के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बता दें जालंधर कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और पिछली चार बार से इस सीट पर कांग्रेस जीतती रही है। लेकिन इस बार के चुनाव में आप शुरू से ही आगे चल रही है। रिंकू के घर पर भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।

‘आप’ को वोट देने वालों का धन्यवाद : हरपाल चीमा

आप के चुनाव प्रभारी वित्तमंत्री हरपाल चीमा चंडीगढ़ से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेंड है। आम आदमी पार्टी को वोट देने वालों का वह धन्यवाद करते हैं। बाकी बातें वह नतीजा घोषित होने के बाद करेंगे। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे हैं और वह पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करेंगे। शाम को केजरीवाल व मान पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में हिस्सा लेंगे।

चुनाव मैदान में हैं 19 उम्मीदवार

जालंधर उपचुनाव में 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11.10 बजे तक अअढ के सुशील कुमार रिंकू 32,305 वोटों से आगे है, वहीं आप को 1,66418, कांग्रस को 1,34,766, अकाली दल-बसपा-78,898 और भाजपा को 87,558 वोट मिले हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082979
Users Today : 1
Users Yesterday : 91