Parineeti Chopra and Raghav Chadha Engagement : कई महीने से सिर्फ अटकलों में चल रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर आज (13 मई) लगने जा रही है। बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा आज शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं।
रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

हॉलीवुड फेस बन चुकी प्रियंका के बाद अब बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिल्ली पहुंच गए हैं। परिणीति चोपड़ा भी इन्ही की डिजाइन की गई ड्रेस को आज रात पार्टी में पहनने वाली हैं।
दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में दिखेंगीं। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दिखेंगे, वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के भी पार्टी में पहुंचने की संभावना है।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काली रंग की टोपी और ओवरसाइजड हुडी पहने नजर आ रही हैं. बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में देसी गर्ल क्या धमाल मचाती है यह तो पार्टी की इनसाइड तस्वीरें देखने के बाद ही पता चलेगा बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को शाम 5:00 बजे से शुरू की जाएगी.
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 1
Users Yesterday : 91