Ranchi Breaking News : निवेदिता नयन ऊर्फ खुशी की हत्या करने वाले प्रेमी अंकित अहीर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहता दिख रहा है किमैंने खुशी को मार दिया है, अब मैं खुद को मार रहा हूं। मैंने अपना लोकेशन भेज दिया है, मैंने खुशी को मारा है अब मैं उसके पास जा रहा हूं बॉय- बॉय।
इस वीडियो की पूरी कहानी समझने से पहले आपको शुक्रवार को शाम 6.30 बजे की घटना भी जाननी होगी जिसमें हरमू इलाके में शाम 6.30 बजे बीच सड़क पर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक छात्रा की पहचान निवेदिता नयन के रूप में हुई जिसकी उम्र लगभग 20 साल की है वह बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है। हत्या किस वजह से हुई इसमें कौन लोग शामिल है पुलिस का पता लगा रही है। इक्फाई विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने दो दिन पहले ही कॉमर्स स्नातक की फाइनल परीक्षा दी थी।
निवेदिता के बारे में बताया गया कि वह पटेल चौक के पास ही उत्तम हॉस्टल में रहती थी। जिस वक्त यह घटना घटी एक और छात्रा उसके साथ ही इस मामले में एक युवक का नाम सामने आ रहा है। अंकित अहीर निवेदिता का प्रेमी बताया जा रहा है, यह नवादा का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार के साथ- साथ झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी करती रही। इस बीच रांची में ही उसने आत्महत्या कर दी अपनी जान दे दी।
मार्केट से कपड़े खरीद कर सहजानंद चौक पर गोलगप्पे खाये और पैदल ही हॉस्टल की तरफ बढ़ने लगी। इस बीच अचानक एक युवक पीछे से आया, माथे पर बंदूक सटाकर गोली चला दी. गोली सिर के पार निकल गयी और साथ चल रही दोस्ती भी घायल हुए। पुलिस ने यही से गोली का एक खोखा भी बरामद किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पटेल चौक से अशोक विहार वाले रास्ते से भाग गया. जबकि, गोली लगने से निवेदिता सड़क पर गिर गयी। अस्पताल में युवती को मृत घोषित कर दिया गया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 31
Users Yesterday : 199