Symptoms of menopause : मेनोपॉज महिलाओं की वह स्थिति होती है जब उनका मासिक धर्म साल में लगातार नहीं आता है या फिर कम आने लगता है, इस स्थिति को मेनोपॉज कहा जाता है ऐसे में ऐसी स्थिति महिलाओं में 45 से 50 की उम्र में होती है।
लेकिन कई केसेस में यह उम्र कुछ कम ज्यादा भी हो सकता है। मेनोपॉज के समय महिलाओं के शरीर में मानसिक और शारीरिक प्रकार के कई सारे बदलाव होते हैं। मेनोपॉज तीन चरणों में होता है।
पेरिमेनोपॉज मेनोपॉज और पोस्ट मेनोपॉज, मेनोपॉज की स्थिति में महिलाएं गर्भवती नहीं हो सकती हैं। पेरिमेनोपॉज के लक्षण में महिलाओं को 2 से 5 साल पहले आने शुरू हो जाते हैं।
आइए जानते हैं मेनोपॉज के लक्षणों के बारे में :
थकान होना 40 से 45 साल की औरतों को अगर अचानक से ज्यादा थकान महसूस होने लगता है तो यह मेनोपॉज के लक्षण हो सकते हैं। मेनोपॉज पे शुरुआत में हार्मोन लेवल जैसे कि प्रोजेस्टेरोन, एस्ट्रोजन में तेजी से बदलाव आता है जिस से शरीर में हर समय थकान बनी रहती है।

थकान कई बार शरीर में इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बुखार भी महसूस होता है। इस समय आप अपने डाइट का खास ध्यान रखें। डाइट में ड्राई फ्रूट्स और हरी सब्जियां दाल और साबुत अनाज खाते रहें।
मूड स्विंग होना :
मेनोपॉज के शुरुआती लक्षण में मूड स्विंग्स भी होने लगते हैं। कई बार ज्यादा खुशी अनुभव करेंगे, वही दूसरे ही पल आपको किसी बात पर स्ट्रेस और गम हो सकता है। ऐसे ही समस्या को निपटने के लिए ध्यान और योग करते रहें।
स्ट्रेस होने पर अपनी फीलिंग को परिवार वालों के साथ साझा करें। शाम को पार्क जाकर ताजी हवा में बैठे हड्डियां कमजोर होने लगती है। मेनोपॉज के शुरू होने के बाद हड्डियां भी कमजोर होने लगती है, क्योंकि मेनोपॉज में एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने लगता है।
हड्डियों को मजबूत बनाएं महिलाओं को कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर डाइट आहार में शामिल करना चाहिए। महिलाओं को दूध, दही, हरी सब्जी और फल से बने प्रोडक्ट का नियमित आहार करना चाहिए।
Symptoms of menopause , right age menopause, periods menopause, mental heath menopause, cardiac issues menopause
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 24
Users Yesterday : 45