Murder In Begusarai: लिची बगान में युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार पत्रिका डिजिटल, बेगूसराय:Murder In Begusarai: बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा लीची बागान में अपराधियों ने एक 19 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले बैजनाथ महतो का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में की गई है।

युवक की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया की छोटू कुमार उर्फ अमित कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल और मटिहानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मटिहानी पुलिस की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद अपराधी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया की मृतक पुराना अपराधी है. इसका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता बैदनाथ महतो ने बताया की उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पर उसके पुत्र की संगत सही नहीं था। जिसकी वजह से उसकी दुश्मनी कुछ लोगों से थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078389
Users Today : 13
Users Yesterday : 13