Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत

Author Image
Written by
Bureau Report

अररिया। फारबिसगंज के श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुआ। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में महंत पंडित अंगद दुबे,पंडित अभिषेक दुबे, पंडित अनिल पांडेय,पंडित देवाशीष पाठक की अगुवाई में आधा दर्जन पंडितों के बीच मुख्य यजमान ललित केड़िया व उनकी धर्मपत्नी अंजना देवी केड़िया ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत की।

Advertisement Box

मौके पर पूजा समिति के संयोजक पवन शर्मा एवं अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार महोत्सव का 41वां वार्षिकोत्सव है। मौके पर कोलकाता के शिल्पीकार खोखन पाल एवं बादल मूंदड़ा के द्वारा थ्री डी साज-सज्जा के साथ महागणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है।

साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया है,जो आकर्षण का केंद्र है। कहा कि प्रतिदिन संध्या बेला में खीर और लड्डू व फलों की सवामणी का महाभोग भगवान श्री गणेश को चढ़ाया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन म्यूजिकल आरती व भजन-कीर्त्तन का आयोजन भी होगा।

कार्यक्रम की सफलता को ले संस्था के संयोजक पवन शर्मा, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर शर्मा, धनपत धाड़ेवाल, शिबू अग्रवाल,अमित भूपाल, राज कुमार अग्रवाल, आजातशत्रु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, अन्नपूर्णा देवी जिंदल, राम गोपाल अग्रवाल, अरविंद ग़ोयल, नंद किशोर गुप्ता, दीपक अग्रवाल उर्फ खुद्दी वाला, स्वीटी केड़िया, अमित केड़िया, संजीव झा, सुनील कुमार सक्रिय है।

पूजा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। पूरे मंदिर परिसर सहित मंदिर आने-जाने वाले सड़क मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

बारिश-बाढ़ से सब्जियों के दाम में उछाल, बिगड़ने लगा रसोई का बजट
आज फोकस में

बारिश-बाढ़ से सब्जियों के दाम में उछाल, बिगड़ने लगा रसोई का बजट

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार
आज फोकस में

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

सरकार के फैसलों का दिखा असर, लगातार चौथे दिन ₹60 से नीचे रही चीनी की कीमत
आज फोकस में

सरकार के फैसलों का दिखा असर, लगातार चौथे दिन ₹60 से नीचे रही चीनी की कीमत

₹2,000 के UPI और RuPay पेमेंट पर बड़ा फैसला! सरकार ने साफ किया पूरा नियम
आज फोकस में

₹2,000 के UPI और RuPay पेमेंट पर बड़ा फैसला! सरकार ने साफ किया पूरा नियम

<span class=श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत">
आज फोकस में

श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत

BANKA NEWS: बालू माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने पहुंची खनन-पुलिस टीम पर पत्थर और डंडों से हमला
आज फोकस में

BANKA NEWS: बालू माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने पहुंची खनन-पुलिस टीम पर पत्थर और डंडों से हमला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp