Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरकार के फैसलों का दिखा असर, लगातार चौथे दिन ₹60 से नीचे रही चीनी की कीमत

Author Image
Written by
Bureau Report

सरकार के कई उपायों के बाद सोमवार को देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपए प्रति किलोग्राम से कम रही। हालांकि, त्योहारों से जुड़ी मांग के कारण कुछ क्षेत्रों में कीमतों पर बढ़ने का दबाव बना हुआ है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीनी की औसत खुदरा कीमत सोमवार को 59.57 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो एक दिन पहले 58.99 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

Advertisement Box

शुक्रवार को चीनी की कीमत 60 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई थी और पिछले तीन दिनों में इसमें और नरमी आई है। औसत खुदरा कीमत अब भी 58.23 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक है। 21 अगस्त को यह कीमत इतनी थी, जब केंद्र ने पहली बार चीनी के आयात की अनुमति दी थी और मिठास देने वाली इस वस्तु की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए अन्य कदम उठाए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम खुदरा कीमत 85 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जबकि न्यूनतम कीमत 40 रुपए प्रति किलोग्राम थी। दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में खुदरा कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि तमिलनाडु और केरल में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश में औसत खुदरा कीमत सोमवार को बढ़कर 55.56 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जो 21 अगस्त को 49.58 रुपए प्रति किलोग्राम थी। इसी अवधि में केरलम में यह 56.75 रुपए से मामूली बढ़कर 57.8 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चीनी के प्रमुख उत्पादक राज्यों में कीमतों में नरमी आई।

महाराष्ट्र में औसत खुदरा कीमत 59 रुपए से घटकर 58.22 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 59.64 रुपए से घटकर 57.88 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश में कीमतों में अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहां चीनी की कीमत 62.36 रुपए से घटकर 56.57 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं, पश्चिम बंगाल में कीमत मामूली घटकर 60.43 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो 21 अगस्त को 60.95 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

सरकार ने 21 अगस्त को चीनी के आयात की अनुमति देने के साथ थोक उपयोगकर्ताओं और डीलर के लिए भंडारण सीमा संबंधी नियमों को और कड़ा कर दिया था। सरकार ने चीनी मिलों पर कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया है और कहा है कि देश में मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त भंडार है। हालांकि, उसने 2025-26 के विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान पहले के 343 लाख टन से घटाकर 306 लाख टन कर दिया है। देश में सालाना घरेलू मांग 280-285 लाख टन रहने का अनुमान है।

बारिश-बाढ़ से सब्जियों के दाम में उछाल, बिगड़ने लगा रसोई का बजट
आज फोकस में

बारिश-बाढ़ से सब्जियों के दाम में उछाल, बिगड़ने लगा रसोई का बजट

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार
आज फोकस में

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

<span class=सरकार के फैसलों का दिखा असर, लगातार चौथे दिन ₹60 से नीचे रही चीनी की कीमत">
आज फोकस में

सरकार के फैसलों का दिखा असर, लगातार चौथे दिन ₹60 से नीचे रही चीनी की कीमत

₹2,000 के UPI और RuPay पेमेंट पर बड़ा फैसला! सरकार ने साफ किया पूरा नियम
आज फोकस में

₹2,000 के UPI और RuPay पेमेंट पर बड़ा फैसला! सरकार ने साफ किया पूरा नियम

श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत
आज फोकस में

श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की हुई शुरुआत

BANKA NEWS: बालू माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने पहुंची खनन-पुलिस टीम पर पत्थर और डंडों से हमला
आज फोकस में

BANKA NEWS: बालू माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने पहुंची खनन-पुलिस टीम पर पत्थर और डंडों से हमला

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp