Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू

Author Image
Written by
Kumar Chandan

पुरानी सरकारी परिसंपत्तियों की मरम्मत-सुदृढ़ीकरण के साथ जरूरत के अनुसार बनेंगी नई संरचनाएं; बांका में जिला स्तर पर होगी नियमित निगरानी

बांका:- गांव और शहरों में वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहे सरकारी भवनों एवं सार्वजनिक सुविधाओं की तस्वीर बदलने की दिशा में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ किया गया। बांका समाहरणालय से जिला पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। अभियान का फोकस केवल नई योजनाएं शुरू करने पर नहीं, बल्कि पहले से मौजूद सरकारी परिसंपत्तियों को दुरुस्त, सुदृढ़ और उपयोगी बनाने पर भी रहेगा। राज्य सरकार की घोषित रूपरेखा में पुरानी परिसंपत्तियों के उन्नयन एवं मरम्मत के साथ नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को दो प्रमुख उद्देश्य बनाया गया है।

Advertisement Box

आठ विभागों की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान में ग्रामीण विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सार्वजनिक सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत जरूरत के अनुसार सरकारी परिसंपत्तियों का रखरखाव, जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जहां नई आधारभूत संरचना की आवश्यकता होगी, वहां निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल और आंगनबाड़ी की कमियां भी होंगी दूर

राज्य सरकार ने अभियान के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों में आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व समीक्षा में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई जैसे छोटे लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इससे अभियान का असर केवल भवनों के बाहरी स्वरूप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पेयजल, स्वच्छता, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित होगा।

बांका में विभागवार होगी प्रगति की निगरानी

बांका में संबंधित विभागों को अभियान के अनुरूप आवश्यक तैयारी और कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला स्तर से कार्यों की निरंतर निगरानी एवं अनुश्रवण किया जाएगा, ताकि चिह्नित कार्य निर्धारित समय में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें। राज्य सरकार की रूपरेखा के अनुसार ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलना है। अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं की पहचान और विभागवार कार्यों की निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। अब बांका में नजर इस बात पर रहेगी कि अभियान के तहत किन सरकारी परिसंपत्तियों को प्राथमिकता में लिया जाता है और स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र से लेकर पंचायत स्तर की सार्वजनिक सुविधाओं में बदलाव कितनी तेजी से धरातल पर दिखाई देता है।

Khagaria News: गोगरी में सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी, खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
आज फोकस में

Khagaria News: गोगरी में सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी, खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर

BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य

<span class=BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू">
आज फोकस में

BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू

BANKA NEWS: तीन माह से अटका था अतिक्रमण का मामला, द्वितीय अपील के बाद हुई मापी; 80 लोगों को नोटिस
आज फोकस में

BANKA NEWS: तीन माह से अटका था अतिक्रमण का मामला, द्वितीय अपील के बाद हुई मापी; 80 लोगों को नोटिस

खगड़िया में 29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
आज फोकस में

खगड़िया में 29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp