Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य

Author Image
Written by
Kumar Chandan

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में घाटों पर एक साथ जले दीप; डीएम अंशुल अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुख-समृद्धि और शांति की हुई कामना

बौंसी/बांका:- मंदार पर्वत की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक पापहरणी सरोवर का नजारा गुरुवार की शाम कुछ अलग ही था। घाटों पर कतारों में जगमगाते दीप, सरोवर के शांत जल में झिलमिलाती उनकी परछाइयां और पीछे खड़ा मंदार पर्वत—इस अद्भुत संगम ने पूरे परिसर को आकर्षक बना दिया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत पापहरणी के घाटों पर एक साथ 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीप जलते ही पूरा पापहरणी परिसर रोशनी से नहा उठा। सरोवर के पानी में हजारों दीपों की परछाई दिखाई दी तो दृश्य और भी मनमोहक हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आसमान के हजारों सितारे मंदार की धरती पर उतर आए हों।

Advertisement Box

डीएम अंशुल अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

भव्य दीपोत्सव में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर शाम से ही पापहरणी सरोवर के आसपास लोगों का जुटना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी से घाटों पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
जैसे-जैसे अंधेरा बढ़ा और घाटों पर रखे दीप एक-एक कर रोशन हुए, मंदार और पापहरणी का सौंदर्य निखरता चला गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

वैदिक मंत्रों से गूंजा पापहरणी परिसर

दीपोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रों का पाठ भी किया गया। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चार के बीच वातावरण धार्मिक एवं आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदार पर्वत की प्राकृतिक पृष्ठभूमि के बीच सरोवर के घाटों पर सजे हजारों दीप कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने रहे।

स्कूली बच्चों और कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ाई रौनक

कार्यक्रम में अद्वैत मिशन विद्यालय के स्कूली बच्चों के साथ अद्वैत मिशन बीएड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, उत्साह और तालियों ने दीपोत्सव के माहौल को और जीवंत बना दिया। युवाओं और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने रोशनी से सजे पापहरणी घाटों का आनंद लिया। सरोवर के अलग-अलग हिस्सों से दीपों की कतार और पानी में उनका प्रतिबिंब लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। गुरुवार की शाम पापहरणी में आयोजित यह दीपोत्सव केवल दीप प्रज्ज्वलन तक सीमित नहीं रहा। 10 हजार दीपों की सामूहिक रोशनी, वैदिक मंत्रोच्चार और मंदार की प्राकृतिक छटा ने पापहरणी सरोवर को एक भव्य दृश्य में बदल दिया, जिसे देखने पहुंचे लोगों ने अपने कैमरों के साथ यादों में भी संजोया।

Khagaria News: गोगरी में सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी, खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
आज फोकस में

Khagaria News: गोगरी में सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी, खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर

<span class=BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य

BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू
आज फोकस में

BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू

BANKA NEWS: तीन माह से अटका था अतिक्रमण का मामला, द्वितीय अपील के बाद हुई मापी; 80 लोगों को नोटिस
आज फोकस में

BANKA NEWS: तीन माह से अटका था अतिक्रमण का मामला, द्वितीय अपील के बाद हुई मापी; 80 लोगों को नोटिस

खगड़िया में 29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
आज फोकस में

खगड़िया में 29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp