Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका:- पुलिस विभाग में पदोन्नति का इंतजार कर रहे सहायक अवर निरीक्षकों के लिए शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 का दिन खास रहा। पुलिस केंद्र बांका में 52 सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिए जाने को लेकर गरिमामय पीपिंग समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार अलंकृत कर उन्हें पदोन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।इसी क्रम में आनंदपुर थाना में पदस्थापित एएसआई रविशंकर कुमार को भी पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। रविशंकर कुमार ने 5 अक्टूबर 2025 को आनंदपुर थाना में योगदान दिया था। योगदान के बाद से वे थाना क्षेत्र में पुलिसिंग के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।पदोन्नति के बाद अब रविशंकर कुमार के कंधे पर डबल स्टार अलंकृत किया गया है। विभागीय पदोन्नति के बाद उन्हें सब इंस्पेक्टर के पद के अनुरूप नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। पीपिंग समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा पदोन्नत पदाधिकारियों को स्टार अलंकृत किया गया।पुलिस केंद्र बांका में आयोजित इस समारोह में जिले के पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रविशंकर कुमार की पदोन्नति की खबर के बाद आनंदपुर थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा तेज है। हालांकि, उन्हें थाना स्तर पर कौन-सी नई जिम्मेदारी दी जाएगी, यह विभागीय आदेश एवं आगे होने वाली पदस्थापना के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा।

Advertisement Box

Khagaria News: गोगरी में सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी, खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
आज फोकस में

Khagaria News: गोगरी में सेपक टकरा प्रतियोगिता की तैयारी, खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

<span class=CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना के एएसआई रविशंकर कुमार समेत 52 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर

BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: 10 हजार दीपों से जगमग हुई पापहरणी, पानी में उतरी रोशनी तो निखर उठा मंदार का सौंदर्य

BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू
आज फोकस में

BANKA NEWS: स्कूल से आंगनबाड़ी और पंचायत भवन तक बदलेगी तस्वीर, ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू

BANKA NEWS: तीन माह से अटका था अतिक्रमण का मामला, द्वितीय अपील के बाद हुई मापी; 80 लोगों को नोटिस
आज फोकस में

BANKA NEWS: तीन माह से अटका था अतिक्रमण का मामला, द्वितीय अपील के बाद हुई मापी; 80 लोगों को नोटिस

खगड़िया में 29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता
आज फोकस में

खगड़िया में 29 सितंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 19 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp