बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना; Bihar Monsoon Update 2023: बिहार के लोग इन दिनों चिलचिलाती गर्मी के आगे बेबस हैं। हाल ये है कि बादलों को देखने के लिए आसमान से लोगों की आंख मिलाने की हिम्मत नहीं हो रही। क्योंकि सूर्य नारायण आसमान से आग की तरह बरस रहे हैं। बिहार वाले बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वो लेट हो चुका है। आमतौर पर बिहार में मानसून आने की तारीख 13-14 जून है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला, क्योंकि मानसून को केरल में ही देर से पहुंचा है। माना जाता है कि मानसून को केरल से बिहार आने में दो हफ्ते लगते हैं। उस वक्त की मौसमी परिस्थितियों के हिसाब से इसमें जल्दी या देरी भी हो सकती है।
बिहार के इन जिलों को जल्द राहत
बिहार में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मानसून से पहले बिहार के कुछ हिस्सों को आज यानि 10 जून से थोड़ी राहत मिल सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के हिसाब से बिहार में 10 और 11 जून को उत्तर और पूर्वी हिस्से के जिलों में मौसम पलट सकता है। उच्च तापमान के दबाव में आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे कुछ जिलों के लोगों को गर्मी के कहर से राहत मिल सकती है।
बिहार में कब आएगा मानसून
जैसा कि हमने पहले भी बताया, आमतौर पर बिहार में मानसून 13 या 14 जून तक पहुंच ही जाता है। ये तब होता है जब केरल में मानसून एक जून को पहुंचे। यानि अभी डेढ़ हफ्ते का इंतजार बाकी है। केरल में मानसून 8 जून को पहुंचा है तो उस लिहाज से मौसम विभाग का अनुमान है कि बिहार में पूर्णिया के रास्ते मानसून 18 या 19 जून को प्रवेश कर सकता है। हालांकि लोगों को इससे पहले प्री मानसून की बारिश से गर्मी से राहत मिल सकती है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45