Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: अनुकंपा पर 9 मामलों की समीक्षा, राशन कार्ड और ई-केवाईसी को समय पर पूरा करने का निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया, 22 सितंबर 2026। जिलाधिकारी विक्रम विरकर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय, खगड़िया में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के मृत्योपरांत अनुकंपा के आधार पर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से संबंधित कुल 9 मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement Box

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए। उन्होंने मामलों के निष्पादन में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें जिले में राशन कार्ड से जुड़े कार्यों, जन वितरण प्रणाली के लाभुकों के ई-केवाईसी तथा खाद्यान्न उठाव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। इसके साथ ही सभी पात्र लाभुकों के ई-केवाईसी का कार्य भी समय पर पूरा कराने को कहा गया, ताकि जन वितरण प्रणाली के लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बैठक में जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के समय पर उठाव और उसके सुचारू वितरण को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लाभुकों तक निर्धारित खाद्यान्न समय पर पहुंच सके।

जिला प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा और प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

<span class=Khagaria News: अनुकंपा पर 9 मामलों की समीक्षा, राशन कार्ड और ई-केवाईसी को समय पर पूरा करने का निर्देश">
आज फोकस में

Khagaria News: अनुकंपा पर 9 मामलों की समीक्षा, राशन कार्ड और ई-केवाईसी को समय पर पूरा करने का निर्देश

Khagaria News: किसान से उपभोक्ता तक सीधी पहुंचेगी सब्जी, ‘तरकारी’ वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
आज फोकस में

Khagaria News: किसान से उपभोक्ता तक सीधी पहुंचेगी सब्जी, ‘तरकारी’ वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी

BANKA NEWS: बेरोजगार युवाओं के आवेदन बढ़ाने की नई रणनीति, शिक्षा सेवक-तालीमी मरकज को मिला कम से कम 10 आवेदन का लक्ष्य
आज फोकस में

BANKA NEWS: बेरोजगार युवाओं के आवेदन बढ़ाने की नई रणनीति, शिक्षा सेवक-तालीमी मरकज को मिला कम से कम 10 आवेदन का लक्ष्य

BANKA NEWS: एनीमिया की जांच से अधिकारों की पहचान तक, KGBV की छात्राओं को मिला सेहत और आत्मनिर्भरता का पाठ
आज फोकस में

BANKA NEWS: एनीमिया की जांच से अधिकारों की पहचान तक, KGBV की छात्राओं को मिला सेहत और आत्मनिर्भरता का पाठ

BOUNSI NEWS: शरीर को कष्ट देना नहीं, इच्छाओं पर विजय पाना है ‘उत्तम तप’; मंदारगिरी में अभिषेक-शांतिधारा से गूंजा जिनालय
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: शरीर को कष्ट देना नहीं, इच्छाओं पर विजय पाना है ‘उत्तम तप’; मंदारगिरी में अभिषेक-शांतिधारा से गूंजा जिनालय

संपादकीय: आरक्षण पर बाबा साहब की सोच से दलित समाज की दूरी का खतरा
आज फोकस में

संपादकीय: आरक्षण पर बाबा साहब की सोच से दलित समाज की दूरी का खतरा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp